जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर कारपोरेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न हो गया. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में टाटा स्टील की टीम ने टाटा मोटर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया. टाटा पावर की टीम तीसरे स्थान पर रही. चैंपियनशिप में कुल नौ टीमों ने भाग लिया. चैंपियन टाटा स्टील की टीम में दिनेश रक्षित, कैप्टन मनीष सिन्हा, कनिष्क दत्ता और राजीव दत्ता शामिल थे. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आइसीआइसीआइ बैंक, जमशेदपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक सुब्रत दत्ता मुख्य, जेएफसी के सीइओ मुकुल विनायक चौधरी, कैप्टन मनीष सिन्हा मौजूद थे.
Inter Corporate Table Tennis Championship : टाटा मोटर्स को हराकर टाटा स्टील बना चैंपियन

Inter Corporate Table Tennis Championship : टाटा मोटर्स को हराकर टाटा स्टील बना चैंपियन
Copied link
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर कारपोरेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न हो गया.