inter centre handball : जेआरडी के जन्म दिवस इंटर सेंटर हैंडबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

जेआरडी टाटा के जन्म दिवस पर इंटर सेंटर हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को भारत रतन जेआरडी टाटा के जन्म दिवस के अवसर पर इंटर सेंटर हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. बालक वर्ग में रोलबॉल सेंटर व बालिका वर्ग में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर की टीम विजेता बनी. वहीं, बालक व बालिका वर्ग में वॉलीबॉल सेंटर की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता में कुल दस बालक व आठ बालिका टीम ने हिस्सा लिया. मौके पर फिरोज खान व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >