जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेलमंडल के पानपोष स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जायेगा. इसके तहत 7 सितंबर को प्री एनआइ वर्क होगा. इसमें सिग्नल और टेलीकॉम से जुड़ी तैयारियां की जायेंगी. इसके बाद 8 सितंबर को 4 घंटे के एनआइ वर्क के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. यह कार्य पानपोष और राउरकेला के बीच नयी बीरमित्रपुर लाइन के लिए यार्ड रीमॉडलिंग के सिलसिले में किया जा रहा है.
इसके पानपोष-कलूंगा और कलूंगा-कांसबहाल रेलखंड के बीच ऑटोमैटिक सिम्नलिंग चालू करने के लिए कमीशनिंग भी की जायेगी. इस कारण 7 व 8 सितंबर को 3 जोड़ी ट्रेनें रद्द और 3 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. रद्द रहने वाली ट्रेनें हटिया झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस, राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू, बीरमित्रपुर-बारसुवा-बीरमित्रपुर प्रस्थान समय में बदलाव वाली ट्रेनें तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 7 सितंबर को 1 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी.
हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 9 सितंबर को
2:30 घंटे देरी से रवाना होगी. पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 8 सितंबर को 2 घंटे के बदलाव के साथ चलेगी. मोहाली स्टेशन पर रुकेगी टाटानगर-जम्मू तवी और संबलपुर एक्सप्रेस चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.
इसके तहत कई प्रमुख ट्रेनों का साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव (स्टपिज) देने का निर्णय लिया गया है. इस व्यवस्था से मोहाली और आसपास के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.
इन ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव
जम्मू तवी-संबलपुर व जम्मूतवी-टाटानगर 9 सितंबर से 13 अक्टूबर तक मोहाली स्टेशन पर ठहराव करेगी. आगरा कैंट-होशियारपुर 9 सितंबर 2026 से 14 अक्टूबर तक साहिबजादा अजीत सिंह नगर स्टेशन पर रुकेगी.
होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 9 सितंबर से 14 अक्टूबर तक मोहाली स्टेशन पर अस्थायी ठहराव होगा. संबलपुर-जम्मू तवी व टाटानगर -जम्मू तवी : 8 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक साहिबजादा अजीत सिंह नगर स्टेशन पर रुकेगी.
