Jamshedpur News : साकची और कदमा में महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश, ऐसे तलाश में जुटी पुलिस
साकची थाना अंतर्गत जीवन बैंक के पास मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने मानगो मून सिटी के पास रहने वाली पूनम ओझा के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये.
साकची थाना अंतर्गत जीवन बैंक के पास मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने मानगो मून सिटी के पास रहने वाली पूनम ओझा के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना दिन के करीब पौने चार बजे की है. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. इस घटना में पूनम ओझा घायल हो गयीं. घटना के बाद उन्होंने इसकी जानकारी बेटे आकाश ओझा व घरवालों को दी. जिसके बाद सभी पहुंचे और मामले की शिकायत साकची थाना में की. शिकायत मिलने पर साकची थाना की पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की तस्वीर पुलिस को मिली है. जिसके आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार पूनम ओझा साकची बाजार से खरीदारी कर पैदल आमबगान के रास्ते घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये.
कदमा में शाम पौने सात बजे घटना को दिया अंजाम
इधर, कदमा उलियान विद्या सागर पथ स्थित सैकलिन मधुसूदन अपार्टमेंट के गेट के पास बाइक सवार दो बदमाश ने उत्पल कुमार दत्ता की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना सोमवार की शाम पौने सात बजे की है. इस संबंध में उत्पल कुमार दत्ता ने कदमा थाना में बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ छिनतई का केस दर्ज कराया है. शिकायत मिलते ही कदमा थाना की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस के अनुसार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.