Jamshedpur News : ट्रेन से करना है सफर, तो जरूर पढ़ें यह खबर...रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, कई के मार्ग बदले, कई शॉर्ट टर्मिनेट

Jamshedpur News : खड़गपुर स्टेशन पर लगातार हो रही तकनीकी समस्याओं और परिचालनगत कारणों से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और रीशिड्यूल किया है.

Jamshedpur News :

खड़गपुर स्टेशन पर लगातार हो रही तकनीकी समस्याओं और परिचालनगत कारणों से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और रीशिड्यूल किया है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट लेने की सलाह दी गयी है.

खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस को 19, 22 और 23 मई को दो घंटे के लिए रीशिड्यूल किया गया है, जबकि हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 24 और 25 मई को दो घंटे विलंब से चलेगी. टाटा-हटिया ट्रेन 25 मई को चांडिल, गुंडाविहार और मुरी होकर चलेगी, जबकि सामान्यतः यह पुरुलिया और कोटशिला के रास्ते चलती है.

आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन को 19 से 25 मई तक और झारग्राम-धनबाद-झारग्राम ट्रेन को 19 व 22 मई को रद्द किया गया है. वहीं, आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन 19 से 25 मई तक रद्द रहेगी. टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट कर आद्रा तक सीमित कर दिया गया है. हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून को रद्द रहेगी. वहीं, जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 22, 29 मई व 5, 12, 19, 26 जून को रद्द की गयी है. हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस और खड़गपुर- हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन 21, 24, 28, 31 मई को और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.

पुरी-योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन 20, 27 मई और 3, 10, 17 और 24 जून को डायवर्ट होकर चलेगी. शालिमार-सिकंदराबाद और संतरागाछी-जगदलपुर हमसफर एक्सप्रेस 21 मई को रद्द रहेगी, जबकि इनकी वापसी सेवाएं 22 मई को रद्द रहेंगी.

संबलपुर-शालिमार एक्सप्रेस, संतरागाछी-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 22 मई को रद्द रहेगी. हावड़ा-मुंबई वीकली एक्सप्रेस, हावड़ा-मैसोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संतरागाछी- पुरी स्पेशल, शालिमार-संबलपुर एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुरुलिया-संतरागाछी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-शालिमार वीकली एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस और मैसोर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को 25 मई को रद्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >