सोना खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें आज का भाव, जमशेदपुर में 22 कैरेट की कीमत इतनी

सोना खरीदने या निवेश करने से पहले जमशेदपुर में आज का नवीनतम सोने का भाव अवश्य जानें. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों की जानकारी प्राप्त करें. गहने खरीदते समय अतिरिक्त शुल्क और हॉलमार्किंग के महत्व को समझें.

अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं या इसमें इन्वेस्ट करने का सोच रहे है तो पहले इसका नया भाव जरूर जान लें. आज यानी रविवार (9 अगस्त) को जमशेदपुर में सोने का भाव 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों में अलग-अलग है. ऐसे में अगर आप गहने खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी से पहले आज का रेट जानना आपके लिए जरूरी है.

आज कितना है सोने का भाव

आज जमशेदपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,993 प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,41,150 प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत ₹114,260 प्रति 10 ग्राम है.

गहने खरीदने से पहले ये बातें जान लें

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ सोने का भाव देखकर फैसला न करें. ज्वेलरी की कीमत में मेकिंग चार्ज और 3 फीसदी जीएसटी भी जुड़ता है. इसलिए दुकान पर आपको सोने के रेट से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

सोना खरीदते समय हॉलमार्क वाला गहना लेना बेहतर है. साथ ही दुकानदार से पक्का बिल जरूर लें. बिल में सोने की शुद्धता, वजन, मेकिंग चार्ज और दूसरे शुल्क की जानकारी जरूर देख लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >