Jamshedpur news. मैनुअल स्कैवेंजिंग कार्य में लगे लोगों को चिह्नित करें, जिला कल्याण पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी

सामाजिक सुरक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति गठन का दिया निर्देश, पुनर्वास तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता

Jamshedpur news.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मैनुअल स्कैवेजिंग (हाथ से मैला ढोने की प्रथा) के उन्मूलन एवं इससे प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मैनुअल स्कैवेंजिंग कार्य में लगे लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें चिह्नित करने के लिए एक जिलास्तरीय समिति का गठन किया जाये, जो प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, पुनर्वास, कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादन एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए समन्वित प्रयास करेगी. इस समिति के नोडल पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी होंगे. साथ ही समिति में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा नामित सदस्य भी शामिल किये जायेंगे.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्देशित किया कि जिले में मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े या पूर्व में जुड़े रहे व्यक्तियों की अद्यतन सूची तैयार की जाये. ऐसे व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (पेंशन, बीमा, कौशल विकास प्रशिक्षण, वैकल्पिक रोजगार इत्यादि) का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाये. पुनर्वास कार्यों की निगरानी के लिए समिति समय-समय पर बैठक आयोजित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मैनुअल स्कैवेंजिंग जैसी प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध है और इससे जुड़े व्यक्तियों के पुनर्वास तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >