सीतारामडेरा : आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

सीतीरामडेरा थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार सिदगोड़ा रोड नंबर-5 निवासी अजय तिवारी उर्फ बाबू तिवारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ढोल बजाते हुये बाबू तिवारी के घर पर पहुंची और अनाउसमेंट कर लोगों को बताया कि बाबू तिवारी आर्म्स एक्ट के मामले में फरार है.

जमशेदपुर

:

सीतीरामडेरा थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार सिदगोड़ा रोड नंबर-5 निवासी अजय तिवारी उर्फ बाबू तिवारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ढोल बजाते हुये बाबू तिवारी के घर पर पहुंची और अनाउसमेंट कर लोगों को बताया कि बाबू तिवारी आर्म्स एक्ट के मामले में फरार है. पुलिस ने घरवालों से कहा कि वे जल्द से जल्द बाबू तिवारी को सरेंडर करने के लिये दबाव बनायें, अन्यथा कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. दूसरी ओर, एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी पूनम लोहार के घर पर भी पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >