बिष्टुपुर : होमगार्ड जवान पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, पुलिस से शिकायत

कदमा की युवती ने बिष्टुपुर थाना में सरायकेला में पदस्थापित होमगार्ड जवान ब्रजेश मुखी के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की लिखित शिकायत की है.

जमशेदपुर :

कदमा की युवती ने बिष्टुपुर थाना में सरायकेला में पदस्थापित होमगार्ड जवान ब्रजेश मुखी के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की लिखित शिकायत की है. युवती के अनुसार धातकीडीह हरिजन बस्ती में उसके रिश्तेदार के साथ ब्रजेश मुखी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. उसके साथ मारपीट भी करता था. मंगलवार को वह रिश्तेदार के घर गयी थी तो ब्रजेश मुखी ने उसके साथ भी मारपीट की. इस दौरान उसने गलत नीयत से छेड़खानी भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >