बिरसानगर : अनियंत्रित हाइवा पलटा, मकान- दुकान क्षतिग्रस्त

बिरसानगर : अनियंत्रित हाइवा पलटा, मकान- दुकान क्षतिग्रस्त

वरीय संवाददाता ,जमशेदपुर बिरसानगर थानांतर्गत नूतनडीह में स्लैग लेकर जा रही हाइवा अनियंत्रित होकर गुमटी और मकान की दीवार से टकरा गया. घटना के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया. घटना मंगलवार देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी. नूतनडीह मोड़ के पास गाड़ी मोड़ने के दौरान ही हाइवा पलट गया. जिससे गुमटी और घर का दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ. जोरदार आवाज होने के बाद गांव के लोग अपने अपने घर से बाहर निकले. स्थानीय लोगों का कहना था कि देर रात होने के कारण आसपास कोई नहीं था. उसके बाद ग्रामीणाें ने हाइवा और भारी वाहनों के परिचालन को लेकर हंगामा भी किये. लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उस क्षेत्र से भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक है. इसके बावजूद भी भारी वाहनों का परिचालन रात होते ही शुरू हो जाता है. सूचना मिलने के बाद बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >