Jharkhand basketball: झारखंड जूनियर बास्केटबॉल टीम घोषित, पुड्डूचेरी रवाना

जमशेदपुर. पुड्डुचेरी में 22-29 मई तक 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. पुड्डुचेरी में 22-29 मई तक 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. चयनित टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पुड्डुचेरी रवाना हो गयी है. पुड्डुचेरी रवाना होने से पूर्व झारखंड टीम के खिलाड़ियों ने केपीएस के निदेशक शरदचंद्र नायर, अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह, हरभजन सिंह, प्रदीप मुखर्जी व मुख्तार आलम खान ने मुलाकात की. बालक टीम का मुख्य कोच मो आरिफ आफताब व सहायक कोच की भूमिका सहबान-उल-हक निभायेंगे. वहीं, बालिका टीम का कोच मो जलाल शेख को व सहायक कोच सुप्रिया करण को बनाया गया है. टीम प्रबंधन की भूमिका दीपक साहू और विशाल दास निभायेंगे. बालक टीम में ओंकार (कप्तान), आनंद, निखिल, अविनाश, आयुष्मान, राजवीर, जितेश, अभिकेश, समीर, लेकराज, जतिन एवं अबसार शामिल है. बालिका टीम में असमी (कप्तान), स्नेहा, तान्या, प्रियंशी, जिज्ञासा, संस्कृति, खुशी, निधि, रिशु सोरेन, त्रिनयना, ईशा एवं अन्या सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >