Jsca b divison: जमशेदपुर ब्लूज की टीम आठ विकेट से जीती

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को आठ विकेट से पराजित किया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को आठ विकेट से पराजित किया. लोयोला कोल्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट पर 144 रन बनाए. अमित कच्छप ने 36 व पूर्वेश पटेल ने 31 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज के इंद्रजीत गुप्ता और अभिजीत कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 16.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया. एस जतिन राव ने 56 व अभिजीत कुमार ने 55 रनों का योगदान दिया. रॉबिन कुमार सिंह ने दो विकेट चटकाये. अभिजीत कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >