जमशेदपुर. सोनारी स्थित टम्बलिंग टॉर्टिलोस में चंदन चेस एकेडमी की ओर से पांच दिवसीय समर चेस कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया है. इस कैंप का उद्घाटन फीडे मास्टर व इंटरनेशनल चेस प्लेयर वत्सल सिंघानिया ने किया. कोच सह इंटरनेशनल ऑर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद बच्चों को ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं. मौके पर वत्सल सिंघानिया ने खेल से जुड़ी की महत्वपूर्ण टिप्स बच्चों को दिये. इस कैंप में बच्चों को ऑनलाइन चेस के बारे मेंजानकारी दी जा रही है. वहीं, चेस ऐप, चेस सॉफ्टवेयर, चेस बेस, फ्रिट्ज़ सॉफ्टवेयर, पेयरिंग सॉफ्टवेयर के बारे में भी बच्चों को बताया जा रहा है. इसके अलावा सभी बच्चों को चेस बेसिक ट्रेनिंग, चेस ओपनिंग गेम का कॉन्सेप्ट, मिडिल गेम, एंड गेम, कॉम्बिनेशन, टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है. बच्चों के बीच चेस क्विज़ भी ऑर्गनाइज़ किया जाएगा. आखिरी दिन सभी विजेता बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.
Chandan chess : बच्चों को दी जा रही है ऑनलाइन व चेस एप की जानकारी
सोनारी स्थित टम्बलिंग टॉर्टिलोस में चंदन चेस एकेडमी की ओर से पांच दिवसीय समर चेस कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया है.
