पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवती समेत दो की मौत, रेफर

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच 33 पर पिपला पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

जमशेदपुर. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर पिपला पुल के समीप गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ​इस हादसे में कार में सवार एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

चाईबासा की रहने वाली थी ​मृतका

​मृतका की पहचान चाईबासा के जामदा निवासी सीसीर दुम्बी चातोंबा उर्फ़ डिम्पी चातोंबा (22) के रूप में हुई है. वहीं, दूसरे मृतक युवक की पहचान नामदा बस्ती गोलमुरी निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है. वही घायल होने वालो में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और चाईबासा (जटेंया) निवासी सुनीता तुबिद शामिल हैं. दोनों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. वही पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है. ​

गंभीर स्थिति देख दो रिम्स रेफर

एमजीएम पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर ​घटना के वक्त इलाके में गश्त कर रही एमजीएम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गुरुदेव को रिम्स (रांची) और सुनीता को टीएमएच (जमशेदपुर) रेफर कर दिया गया है. दोनों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >