बाहा बोंगा में कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए हेमंत सोरेन, बोले- जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए सबको सोचना चाहिए

Hemant Soren in Baha Bonga: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को बाहा बोंगा में शामिल हुए. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी थीं. दोनों ने जाहेरथान में पूजा-अर्चना की.

Hemant Soren in Baha Bonga| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदिवासी प्रकृति के पूजक हैं और इसी के सान्निध्य में रहकर गुजर-बसर करते हैं. आदिवासी के साथ-साथ दूसरे समाज और समुदाय को भी जल, जंगल व जमीन को सुरक्षित और संरक्षित करने के बारे में चिंतन करना चाहिए. वे शनिवार को कदमा संताल जाहेरथान में आयोजित बाहा बोंगा पर्व पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने-अपने गांव में प्रकृति की उपासना का महापर्व बाहा मना रहा है. इसके जरिये समाज के लोग वन-पर्यावरण और देवी-देवताओं के प्रति आभार जता रहे हैं. आभार जताने के लिए ही सामूहिक रूप से जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं को नमन करते हैं.

  • देवी-देवताओं को नमन कर उनके आशीर्वाद के रूप में सरजोम बाहा ग्रहण किया
  • ओल चिकी के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
  • समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख, बुद्धिजीवी और शिक्षाविदों की

आदिवासी समाज को अपनी धरोहर पर गर्व करना चाहिए- हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज की स्वशासन व्यवस्था सदियों से चली आ रही है. वे आदिकाल से इस धरती पर निवास कर रहे हैं. इस समाज को अपनी संस्कृति, स्वशासन व्यवस्था और सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करना चाहिए. आदिवासी समाज एक सुरक्षित सामाजिक व्यवस्था में रहता आ रहा है. इसलिए यह समाज काफी समृद्ध और संतुष्ट रहा है. आज भले ही लोग मंगल ग्रह पर जाकर लौट आये हों, लेकिन आदिवासियों के बड़े-बुजुर्गों के पास जितनी जानकारी है, उतना किसी और के पास नहीं है. उन्होंने आदिवासी समाज से आह्वान किया कि वे अपने पर्व-त्योहार को हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनायें और अपनी सामाजिक तथा सांस्कृतिक एकता को बनाये रखें.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर कोई चिंतन-मनन करें – मुख्यमंत्री

सीएम सोरेन ने कहा कि समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए समाज के परगना बाबा, पारानिक बाबा, माझी बाबा, नायके बाबा, गोडेत बाबा, शिक्षाविद् और बुद्धिजीवी चिंतन-मनन करें और अच्छी चीजों को सामने लायें. आदिवासी समाज के युवा पढ़-लिखकर बड़े पदों पर पहुंचें, इसके लिए सबको मिलकर सोचना चाहिए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना

इससे पहले समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने ओल चिकी के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद जाहेरथान में मरांगबुरू, जाहेरआयो, लिटा-मोणें और तुरुईको के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया. देवी-देवताओं के आशीष के रूप में नायके बाबा के हाथों सखुआ अर्थात सरजोम बाहा ग्रहण किया. मुख्यमंत्री ने सरजोम बाहा को अपने कानों पर लगाया और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जुड़े में सजाया. मौके पर मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

‘मिशन यूपीएससी’ आदिवासी छात्रों के साथ क्रूर मजाक, बीजेपी ने चयन प्रक्रिया पर उठाये सवाल

झारखंड में करवट लेगा मौसम, आसमान में छायेंगे बादल, आज ही जान लें कल तापमान बढ़ेगा या घटेगा

8 मार्च को आपके शहर में कितनी है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें कीमत

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ने वाली है गर्मी, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें वेदर फोरकास्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >