चिन्मया विद्यालय जीता, दिव्यम बने प्लेयर ऑफ द मैच

जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने लोयोला स्कूल इंग्लिश मीडियम को दस विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने लोयोला स्कूल इंग्लिश मीडियम को दस विकेट से मात दी. लोयोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट पर 99 रन बनो. पीयूष रंजन ने 21 रनों की पारी खेली. चिन्मया विद्यालय के मिथुन मुखर्जी ने चार विकेट लिये. जवाब में चिन्मया विद्यालय की टीम 7.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए सौ रन बनाकर मैच जीत लिया. दिव्यम ने 52 रनों की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. दिव्यम प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >