Jamshedpur News : सिदगोड़ा में गूंजेंगे वेद मंत्र, 41 बटुकों का होगा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

Jamshedpur News : ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से आगामी 19 और 20 अप्रैल को सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा.

ब्रह्मर्षि विकास मंच : 19 व 20 अप्रैल को अमल संघ मैदान में जुटेगा समाज, बिहार से आयेंगे विद्वान आचार्य

Jamshedpur News :

ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से आगामी 19 और 20 अप्रैल को सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा. दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अब तक 41 बटुकों का पंजीकरण सुनिश्चित हो चुका है. जिनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है. गुरुवार को तुलसी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी साझा की. पहले दिन 19 अप्रैल को मुख्य अतिथि डॉ. रविंद्र राय (पूर्व सांसद व मंत्री), अरुण कुमार (पूर्व सांसद, जहानाबाद) और दूसरे दिन 20 अप्रैल को अतिथि के तौर काली चरण सिंह (सांसद, चतरा), चुन्ना सिंह (विधायक, सारठ), लक्ष्मण सिंह (पूर्व डीआइजी) मौजूद रहेंगे. अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का यह लगातार आठवां वर्ष है. आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में समाज के युवा अपने संस्कारों से जुड़े रहें. समय और अर्थ की बचत हो तथा सामूहिक सहभागिता की भावना बढ़े, यही इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य है. पिछले डेढ़ महीने से मंच की 15 इकाइयां जमशेदपुर के हजारों घरों में संपर्क कर समाज को इस सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है.

बिहार से आयेंगे 11 आचार्य

मंच के महासचिव मुकेश कुमार ने बताया कि अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए बैकुंठवासी स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी महाराज के कृपापात्र आचार्य डॉक्टर रंगेश शर्मा अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ बिहार से जमशेदपुर पधार रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भोजन, स्वच्छता, अतिथि सत्कार और यज्ञशाला जैसे अलग-अलग कमेटी बनाये गये हैं. प्रेस वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

कार्यक्रम एक नजर में

प्रथम दिन : 19 अप्रैल (रविवार)मंडपाच्छादन : दोपहर 12:00 बजे से

सत्यनारायण स्वामी पूजा एवं कलश: दोपहर 2:00 बजेमटकोड़ : दोपहर 3:00 बजे

हल्दी : शाम 4:00 बजेप्रवचन : शाम 6:00 बजे

भतखई : रात्रि 8:00 बजे———–

द्वितीय दिन : 20 अप्रैल (सोमवार)

मुंडन एवं यज्ञोपवीत संस्कार

प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तकप्रवचन एवं अतिथि स्वागत : शाम 4:30 बजे से

सम्मान समारोह : शाम 5:30 बजे सेस्वरुचि भोज : शाम 7:00 बजे से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >