Jamshedpur News : जन्मजात बीमारी से जंग जीते 6 बच्चे, दिल में छेद और कटे होंठ का हुआ सफल इलाज

जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे जिले के छह बच्चों के जीवन में नयी रोशनी आयी है. हृदय में छेद (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से ग्रसित पांच और कटे होंठ वाले एक बच्चे सफल ऑपरेशन कराकर सकुशल घर वापस आ गये हैं.

सिविल सर्जन की पहल पर मुंबई, हैदराबाद व रांची में बच्चों का हुआ सफल ऑपरेशन

Jamshedpur News :

जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे जिले के छह बच्चों के जीवन में नयी रोशनी आयी है. हृदय में छेद (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से ग्रसित पांच और कटे होंठ वाले एक बच्चे सफल ऑपरेशन कराकर सकुशल घर वापस आ गये हैं. गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में इन सभी बच्चों का स्वागत किया गया. जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के प्रयासों से आरबीएसके टीम द्वारा चाकुलिया, धालभूमगढ़ और बहरागोड़ा में स्क्रीनिंग के बाद इन बच्चों को इलाज के लिए चिह्नित किया गया था. दो बच्चों को श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर, मुंबई (खारघर) और तीन बच्चों को हैदराबाद भेजा गया था.

वहीं, कटे होंठ वाले बच्चे का इलाज पारस अस्पताल रांची में नि:शुल्क कराया गया.

हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए है नि:शुल्क इलाज की सुविधा : सीएस

वापसी पर सिविल सर्जन सहित डॉ. कमलेश प्रसाद, डॉ. राज नारायण तिवारी और पूरी डीइआइसी टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की कामना की. अभिभावकों ने टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया. सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि सरकार की ओर से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए मुंबई, हैदराबाद और रायपुर में नि:शुल्क इलाज, ऑपरेशन और आने-जाने की व्यवस्था उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >