झारसुगुड़ा: लैयकेरा ब्लॉक के रेंगालबेड़ा गांव की गायत्री गुरु का परिवार टूटे-फूटे एस्बेस्टस के मकान में बेहद दयनीय स्थिति में जीवन बिता रहा है. बारिश होने पर घर की छत से पानी टपकता है, जिससे घर के भीतर रहना मुश्किल हो जाता है.
प्रधानमंत्री/सरकारी आवास योजना के तहत घर पाने की उम्मीद में गायत्री कई बार जिलापाल कार्यालय से लेकर बीडीओ कार्यालय तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला. उनका आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है.
बारिश के कारण छत से पानी टपकने से घर में रखी चारपाई, कपड़े और अन्य घरेलू सामान खराब हो रहे हैं तथा पूरा परिवार असुरक्षित माहौल में रहने को विवश है. गायत्री ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें शीघ्र आवास योजना में शामिल कर पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए.
