यहां नो एंट्री के बावजूद दौड़ रहे थे भारी वाहन, लोगों ने रोका परिचालन

जमशेदपुर के गोविंदपुर में भारी वाहनों के लिए लागू नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. कांग्रेस नेता चंदन पांडेय के नेतृत्व में युवकों ने भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया. पिछले सड़क हादसे के बाद लागू नियमों की अनदेखी से लोग चिंतित हैं.

जमशेदपुर : गोविंदपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू किए जाने के बावजूद वाहनों का परिचालन जारी रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. शनिवार को कांग्रेस नेता चंदन पांडेय की अगुवाई में युवकों ने गोविंदपुर अन्ना चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया. इस दौरान भारी वाहनों को गोविंदपुर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें जोजोबेड़ा की तरफ मोड़ दिया गया.चंदन पांडेय ने बताया - पिछले दिनों गोविंदपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन के लिए नो-एंट्री लागू की थी. बावजूद नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.

इन समयों में लागू है नो-एंट्री

जिला प्रशासन की ओर से गोविंदपुर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर तीन समय अवधि में रोक लगायी गयी है. इसके तहत सुबह 5 बजे से 9 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री निर्धारित की गयी है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नो-एंट्री के बावजूद स्टील स्ट्रिप कंपनी के भारी वाहन गोविंदपुर क्षेत्र से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा - भारी वाहनों के इस तरह परिचालन से किसी भी समय दोबारा गंभीर हादसा हो सकता है.

हादसे के बाद भी नियमों की अनदेखी का आरोप

चंदन पांडेय ने कहा - गोविंदपुर में पहले ही सड़क हादसे में लोगों की जान जा चुकी है. इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर समयबद्ध रोक लगायी थी. लेकिन यदि नो-एंट्री के दौरान भी भारी वाहन सड़कों पर दौड़ते रहेंगे, तो प्रशासन के आदेश का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से नो-एंट्री का सख्ती से पालन कराने की मांग की. साथ ही कहा कि नियम तोड़ने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि गोविंदपुर क्षेत्र में फिर कोई बड़ा हादसा न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >