गोविंदपुर पुलिस ने सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगा रहे मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज कुमार है. सूरज का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. घटना मंगलवार दोपहर की है. इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पांडव मंडल घोड़ाबांधा में सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगाने का काम कर रहा था. उसी दौरान सूरज वहां आया और पांडव को परेशान करने लगा. जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया, तो सूरज ने धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. उसके बाद वह मौके से फरार हो गया. चोट का इलाज करने के बाद पांडव ने थाना में आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.