Jamshedpur News : गोलमुरी : चोरी की पांच बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Jamshedpur News : गोलमुरी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में परसुडीह निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, साेनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडा शामिल है.
चोरी की बाइक को ग्रामीण इलाकों को बेच देते थे या फिर स्क्रैप टाल में कटवा देते थे
Jamshedpur News :
गोलमुरी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में परसुडीह निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, साेनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडा शामिल है. उसके पास से पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि राजा सरदार गिरोह का संचालक है. उसके ही कहने पर गिरोह से जुड़े लोग गाड़ियों की चाेरी करते हैं. गाड़ी चोरी करने के बाद वे लोग सोनू नायक उर्फ कटारी को गाड़ी बेच देते थे. उसके बाद सोनू उस गाड़ी को ग्रामीण क्षेत्र में ले जाकर बेचता था. या फिर स्क्रैप टाल में उसे कटवा देता था. पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को एबीएम कॉलेज के पास से बाइक की चोरी की गयी थी. केस दर्ज हाेने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर राजा सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने पूछताछ के दौरान जब सख्ती दिखायी, तो उसने चोरी की बात स्वीकार की. पूछताछ में उसने बताया कि वे लोग हर थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर बाइक की चोरी करते थे. उसके बाद चोरी की बाइक को सोनू को बेच देते थे. इसके बाद राजा की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक बरामद की है. वहीं सोनू और अतुल को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि बाइक को बेचने के बाद वे लोग रकम को आपस में बांट लेते थे. पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में सोनू और राजा सरदार पूर्व में भी जेल जा चुके हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.