Jamshedpur News : गोलमुरी : आपसी विवाद के बाद चाकू से गला रेत पत्नी की हत्या की, पति गिरफ्तार

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास की रहने वाली मनीषा कौर (28) की हत्या उसके ही पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर ने चाकू से गला रेत कर दी.

रात को ही दिया घटना को अंजाम, तड़के पांच बजे हुआ फरार

दो बच्चों की मां है मनीषा

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास की रहने वाली मनीषा कौर (28) की हत्या उसके ही पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर ने चाकू से गला रेत कर दी. हत्या करने के बाद वह बिना किसी को कोई जानकारी दिये घर से निकल गया. गोलमुरी पुलिस ने मनीषा के पति सागर को डोबो के पास से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है. घटना शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे की है. सागर ठेकेदारी में काम करता है. घटना के संबंध में सागर की बड़ी मां मंजीत कौर ने बताया कि सागर सुबह ड्यूटी के लिए जाता है. पति काे ड्यूटी भेजने के बाद मनीषा अपने कमरे में थोड़ी देर आराम करती थी. शनिवार को जब सप्लाई वाटर आने पर जब मनीषा नहीं दिखी, तो उसकी सास उसे उठाने सुबह सात बजे गयी. कमरे का दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आयी, लेकिन दरवाजा खुला था. जब वह कमरे में गयीं, तो हैरान हो गयी, देखा मनीषा बेड पर पड़ी हुई है और उसका गला कटा हुआ है. उससे काफी खून बह रहा है. उसके बाद उसने घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी. यह बात पूरे इलाके में फैल गयी. इसके बाद आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे गये. सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस ने कमरे को सील कर फॉरेंसिक जांच टीम को फोन कर बुलाया. जांच टीम ने मौके से कई नमूनों को लिया.

देर रात किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा

छानबीन के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि शुक्रवार की देर रात सागर और मनीषा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उसके बाद सागर घर में रखे चाकू लेकर आया और गला रेत कर मनीषा की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह बिना किसी को कुछ बताये घर से निकल गया. इस दौरान वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया था. पुलिस ने सागर के मोबाइल को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अक्सर विवाद हो रहा था.

नौ साल पूर्व मनीषा और सागर ने किया था प्रेम विवाह

मनीषा और सागर ने 13 जुलाई 2016 को प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह करने की वजह से मनीषा के मायकेवालों ने उससे रिश्ते तोड़ लिये थे. मनीषा का एक बेटा और एक बेटी है. बेटा राजेंद्र विद्यालय और बेटी मोती लाल नेहरु पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >