गोलमुरी : चार लोगों ने की बच्ची से अश्लील हरकत, कार्रवाई की मांग पर थाना में हंगामा

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के खालसा बस्ती की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना क्षेत्र के खालसा बस्ती की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें संजय, साधु भुइयां, मोनू और टाल के मालिक शिवा पर अश्लील और घृणित कार्य करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है. मामला 14 सितंबर की शाम करीब 4.30 बजे का है. आवेदन के अनुसार उनकी बेटी घर के पास ही खेल रही थी. अचानक से वह रोते हुए घर पहुंची और दादी से लिपट गयी. उसने बताया कि बाहर कुछ लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य करने का प्रयास किया. जब वे लोग बाहर निकले तो संजय, साधु भुइयां, मोनू और टाल के मालिक शिवा मौके पर मौजूद थे. बच्ची की दादी ने जब उन लोगों से पूछा कि उसकी पोती के साथ कौन-कौन गलत हरकत कर रहा था. तो सभी ने पहले साफ इंकार कर दिया. जब बच्ची की तबीयत खराब होने लगी तो टाल मालिक शिवा और उसके दोस्तों ने बच्ची की दादी से कहा कि उसे कुछ नहीं होगा. उसे अस्पताल लेकर जाओ. इलाज में जो खर्चा होगा उसे वह दे देंगे. उसके बाद मामले की जानकारी आसपास की महिलाओं को दी. उ���के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

खालसा बस्ती के लोग पहुंचे थाना, किया हंगामा

मिली जानकारी के अनुसार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस दौरान पीड़ित के परिजनों ने कई बार थाना का चक्कर भी लगाया. उसके बाद खालसा बस्ती के कई लोग गोलमुरी थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >