गोलमुरी बॉब ने स्कूल बैग बांटे व पौधरोपण किया

शाखा परिसर में उपस्थित ग्राहकों के बीच मिठाइयों का वितरण

जमशेदपुर.

गोलमुरी शाखा में बैंक ऑफ बड़ौदा का 117वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार की अगुवाई में शाखा के कर्मचारियों द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल टिनप्लेट के छात्रों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया. वहीं गोलमुरी जॉगर्स पार्क में पौधरोपण किया गया. तदुपरांत शाखा परिसर में उपस्थित ग्राहकों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया. बैंक द्वारा हाल में लॉन्च किये गये मॉनसून धमाका जमा योजना के बारे में ग्राहकों को जागरूक किया गया. ग्राहकों के बैंक के प्रति दिखाये गये विश्वास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ग्राहक सेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >