जमशेदपुर: गोलमुरी बाजार स्थित जसबीर सिंह पादरी के होटल व गोदाम के कॉपर तार की चोरी कर ली गयी. बदमाश हथियार लेकर चोरी करने पहुंचे थे. जसबीर के अनुसार दुकान के पास पुराने वाहन खड़े रहते हैं. जहां अक्सर नशा व अड्डेबाजी होती है. जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार पुलिस से की गयी है.
बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी. रविवार की शाम दो युवक दुकान की छत पर चढ़कर कॉपर तार की चोरी कर ली. उनके हाथों में हथियार था. करीब से 10 से 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करे. तार काटने के कारण होटल व गोदाम में लाइट नहीं जल रहा है. सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.
