Jamshedpur News : गोलमुरी : रुपये व लैपटॉप चोरी कर होटल में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, मैनेजर की तलाश में छापा
Jamshedpur News : गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास स्थित होटल हीरा इन में मैनेजर ने एक शातिर बदमाश के साथ मिलकर होटल से 58 हजार रुपये और लैपटॉप चोरी करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आग लगा दी
गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास स्थित होटल हीरा इन में मैनेजर ने एक शातिर बदमाश के साथ मिलकर होटल से 58 हजार रुपये और लैपटॉप चोरी करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आग लगा दी. घटना गत 13 मार्च की है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा को भी जला दिया. होटल मालिक ने जब इसकी जांच की, तो डीवीआर में होटल मैनेजर की तस्वीर मिली. जिसके बाद शुक्रवार को होटल मालिक सरनजीत सिंह ने गोलमुरी थाना में होटल मैनेजर और भुइयांडीह इंद्रानगर निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया.शिकायत मिलते ही पुलिस ने अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ लैपटॉप व कुछ रुपये बरामद किये. गोलमुरी थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने अभिषेक सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार अभिषेक सिंह शातिर बदमाश है. उसपर पहले से सात केस दर्ज है. वह पूर्व में भी वह जेल जा चुका है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.