झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले की राजनीति में एक बार फिर बड़ा दल-बदल सोमवार को देखने को मिला..झारसुगुड़ा ब्लॉक के सालेटिकरा गांव के 20 से अधिक युवा कार्यकर्ता और नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की.भाजपा के बीटीएम कार्यालय में आयोजित विशेष सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विधायक टंकधर त्रिपाठी की उपस्थिति और नेतृत्व में इन युवाओं ने भाजपा का दामन थामा.
इस कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमरंजन सिंह, कृष्णा मुरारी, चंपू रक्सा तथा रोहित पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में गोल्डेन पटेल, आकाश पटेल, दिनेश पटेल, अमित पटेल, नर्मल, ओम धुरुआ, माखुनु, घनश्याम, अजीत पटेल, संजय रोहिदास, पीयूष पटेल और रोहित कुमार नायक सहित अन्य शामिल हैं. फोटो -
