घाटशिला : घाटशिला की मेधावी छात्रा रिया चटर्जी ने यूजीसी-नेट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 97 परसेंटाइल के साथ परीक्षा क्वालीफाई कर अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिचय दिया है. रिया ने वर्ष 2025 में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी से एम.कॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूजीसी-नेट की तैयारी की थी. उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोग, शिक्षक एवं शुभचिंतक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. अपनी सफलता का श्रेय रिया ने अपने पिता देवाशीष चटर्जी, माता पियाली चटर्जी, परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है और आगे रांची यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैंरिया की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का काम किया है. कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला की रिया चटर्जी ने UGC-NET में पाई सफलता, 97 परसेंटाइल के साथ क्षेत्र का बढ़ाया मान

20जी यूजीसी-नेट में सफल रिया चटर्जी अपने परिवार के साथ | Prabhat Khabar Network
Copied link
घाटशिला की मेधावी छात्रा रिया चटर्जी ने 97 परसेंटाइल के साथ यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि ने कई युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं.