घाटशिला में नए थाना प्रभारी का एक्शन, सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

घाटशिला के नए थाना प्रभारी भूषण कुमार ने पदभार संभालते ही सड़क सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

घाटशिला : घाटशिला थाना के नए प्रभारी भूषण कुमार ने प्रभार ग्रहण करते ही सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है. रविवार देर शाम उन्होंने घाटशिला की मुख्य सड़कों पर विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक किया. नवाबकोठी गेट के पास उन्होंने बाइक सवारों को रोककर हेलमेट पहनने, वाहन के कागजात डिजिलॉकर में रखने और नियमों का पालन करने कहा. उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि ग्राहकों के वाहन सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े न हों, इसके लिए गाड़ियों को सही तरीके से पार्क कराएं और डबल लॉक का उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि यातायात में किसी तरह की परेशानी न हो. दुकानदारों ने बीओआई मोड़ पर पार्किंग व जाम की समस्या उठायी. इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि बैंक प्रबंधन से वार्ता कर जल्द समाधान निकाला जाएगा. थाना प्रभारी ने ऑटो चालकों को सीट क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने का निर्देश दिया.

मोडिफाइड वाहनों पर सख्ती, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

वहीं, बाइक चालकों को वाहन में किसी प्रकार का मॉडिफिकेशन जैसे साइलेंसर, लाइट या हॉर्न में बदलाव न करने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि फिलहाल लोगों को चेतावनी दी जा रही है, लेकिन अगली बार नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को नियमों का पालन करना जरूरी है. स्टंटबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. आम लोगों से अपील करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि हेलमेट का उपयोग करें, वाहनों के कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित घाटशिला बनाने में सहयोग दें.

वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >