Jamshedpur News : घाटशिला उपचुनाव : प्रेक्षकों ने मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Jamshedpur News : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये प्रेक्षकों ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र, एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.

डिस्पैच सेंटर व रिसीविंग सेंटर पर निष्पक्षता सुनिश्चित करना जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का कार्य

Jamshedpur News :

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये प्रेक्षकों ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र, एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. निरीक्षण में विधानसभा उप निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक गजराव भूपल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, एआरओ प्रियंका के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल रहे. निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने मतगणना केंद्र की भौतिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम की तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा निगरानी प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश नियंत्रण एवं अधिकृत कर्मियों की सूची का विस्तृत अवलोकन किया. उन्होंने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना दिवस के सुचारू संचालन के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

प्रेक्षकों ने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम क्रियाशील होते ही सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये. सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाये. उन्होंने यह भी कहा कि सभी मतगणना टेबल, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षित अभिरक्षा और मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता से चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में जुटा है तथा प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >