Jamshedpur News : सबसे ज्यादा म्यूटेशन के लंबित आवेदन घाटशिला में, जिले के सभी 12 सीओ को शोकॉज

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में लंबित ऑनलाइन म्यूटेशन के मामले को डीसी अनन्य मित्तल ने गंभीरता से लिया है. हालांकि जिले के सभी 12 अंचलों में म्यूटेशन आवेदन लंबित है.

डीसी ने म्यूटेशन के लंबित रहने को गंभीरता से लिया

स्थिति में सुधार के लिए सभी सीओ को डांट पिलायी

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले में लंबित ऑनलाइन म्यूटेशन के मामले को डीसी अनन्य मित्तल ने गंभीरता से लिया है. हालांकि जिले के सभी 12 अंचलों में म्यूटेशन आवेदन लंबित है. लेकिन सबसे ज्यादा म्यूटेशन के आवेदन घाटशिला अंचल में लंबित हैं. इसमें सिटीजन चार्टड से निर्धारित समय सीमा के बाद यानी 30-90 दिन तक 111 आवेदन लंबित हैं, जबकि 90 से 180 दिनों तक में म्यूटेशन के 28 मामले लंबित हैं. बड़ी संख्या में ऑनलाइन म्यूटेशन के आवेदन लंबित रहने को लेकर डीसी ने सोमवार को घाटशिला समेत सभी बारह अंचलों के सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है. इसमें पूछा गया है कि किस परिस्थिति में ये आवेदन लंबित पड़े हैं. इसका स्पष्ट जवाब दें. डीसी ने कहा कि जो भी आवेदन लंबित हैं, उसका नियमानुसार निष्पादन ससमय करें.

अंचल 30-90 दिन तक लंबित 90 से 180 दिन लंबित

घाटशिला 111 28मुसाबनी 05 00मानगो 08 00

गुड़ाबांदा 07 00जमशेदपुर 09 00

डुमरिया 04 00धालभूमगढ़ 04 00

चाकुलिया 12 01बोड़ाम 08 01

बहरागोड़ा 06 00पोटका 13 03

पटमदा 20 02

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >