Jamshedpur news. दिव्यांगता से बचने के लिए कुष्ठ रोगी जल्द इलाज करायें

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

Jamshedpur news.

पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में उन्होंने 10 दिसंबर से 10 जनवरी 2025 तक चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी. उसके बाद उन्होंने टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, एनसीडी, कुष्ठ रोग, एनिमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की.वहीं बैठक में उपस्थित डॉ प्रीति राय द्वारा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. वहीं जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार का दाग तथा दाग में निश्चित सूनापन हो तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है, तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने सेल्फ केयर के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सर्जरी से दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है. उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी. इसके साथ ही केंद्र में चर्म रोग जांच शिविर लगाकर डॉ राजीव द्वारा 23 संदेहास्पद मरीजों की जांच की, जिसमें एक नये कुष्ठ मरीजों की पुष्टि हुई. उनको दवा दी गयी. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पोटका डॉ रजनी महाकुड़, डॉ प्रीति राय, डॉ निधि बोहरा, ऋषिकेश गिरि, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती तथा संजय चटर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >