Jamshedpur News : मानगो में कचड़ा उठाव ठप, जदयू ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur News : मानगो (बालीगुमा) में बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर निगम क्षेत्र में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी गयी.

होल्डिंग टैक्स बढ़ाने के फैसले का भी किया विरोध

Jamshedpur News :

मानगो (बालीगुमा) में बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर निगम क्षेत्र में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी गयी. बैठक में नेताओं ने कहा कि मानगो के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव पूरी तरह बंद होने से इलाके में गंदगी फैल गयी है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. इसके बावजूद नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

जदयू नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ाने के फैसले का भी विरोध किया. उनका कहना था कि जब क्षेत्र में न नियमित पेयजल मिल रहा है, न सफाई व्यवस्था ठीक है, नालियां जाम हैं और स्ट्रीट लाइट भी खराब है, ऐसे में टैक्स बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है.

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में आंदोलन करेगी. बैठक में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू , जिला सचिव प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, अशोक सिंह, ममता सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, आजादनगर मंडल अध्यक्ष मुश्ताक अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >