जेएफसी यूथ को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना

जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में जेएफसी यूथ और कातिन फुटबॉल क्लब के बीच रविवार को जेएसए ए डिवीजन लीग का जोरदार मुकाबला खेला गया.

जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में जेएफसी यूथ और कातिन फुटबॉल क्लब के बीच रविवार को जेएसए ए डिवीजन लीग का जोरदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में भले ही जेएफसी यूथ की टीम 1-0 से विजयी रही. लेकिन, जीत के लिए जेएफसी यूथ को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पहले हाफ तक दोनों ही टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर रही. 66वें मिनट में जेएफसी यूथ के ग्लेन गिगी गोल करके अपनी टीम को जीत दिलायी. वहीं, टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के अन्य मैच में सरना डॉटकॉम की टीम ने झारखंड फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से मात दी. सुरेश किस्कू ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >