टाटा कमिंस में आज फ्लेक्सी ऑफ

टाटा कमिंस प्रबंधन ने 28 मई बुधवार को एक दिन का फ्लेक्सी ऑफ की घोषणा की है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा कमिंस प्रबंधन ने 28 मई बुधवार को एक दिन का फ्लेक्सी ऑफ की घोषणा की है. सर्कुलर के मुताबिक 28 मई को आंशिक रूप से कंपनी में काम होगा. जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा. उनके लिए ये सामान्य कार्य दिवस होगा. कर्मचारी अपनी निर्धारित पाली में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे, अन्यथा उन्हें छुट्टी लेनी होगी. जो कर्मचारी बुधवार को काम नहीं करेंगे, उनसे दो महीने के भीतर एक दिन काम लिया जायेगा. इसके बारे में सूचना बाद में दी जायेगी. वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकता को ध्यान में रखते कंपनी प्रबंधन ने फ्लेक्सी ऑफ लिया है, ताकि परिचालन लगान को कम करने के साथ रख-रखाव व गुणवत्ता के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >