दो दमकल ने एक घंटे में आग पर पाया काबू
फोटो हैवरीय संवाददाता, जमशेदपुर
साकची स्टेट माइल रोड स्थित वॉकी-टॉकी के पास स्थित प्रीति मेडिकल और श्री राम इंटरप्राइजेज में बुधवार सुबह (सवा छह बजे) आग लग गयी. इससे श्री राम इंटरप्राइजेज की दुकान में लगा एसी, पंखा समेत अन्य सामान जल गये. सूचना पर टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन की दो दमकल पहुंची. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.श्री राम इंटरप्राइजेज के संचालक कौशिक चौधरी ने बताया कि दुकान के बगल की गली में लगे बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. आग लगने से दुकान का एसी, पंखा समेत अन्य सामान जल गये. करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. फर्नीचर भी जल गया. दुकान में प्रोफेशनल साउंड सिस्टम का सामान मिलता है. वहीं,प्रीति मेडिकल के संचालक अखिलेश चौधरी के अनुसार आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग पर काबू पाने के बाद दुकानदार व उनके कर्मचारियों ने जले हुए सामानों को बाहर निकाला. इस दौरान मेन रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस पहुंची.
हाल में हुई अगलगी की घटनाएं– 22 मार्च को लाल बाबा फाउंड्री के दो स्क्रैप टॉल में लगी आग
– 8 मई को साकची बाजार स्थित तेज बारिश में डालडा लाइन स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी आग– 10 मई को उलीडीह टैंक रोड स्थित दो होटलों गैस फटने से लगी आग
– 18 मई को बर्मामाइंस लकड़ी टाल स्थित रबड़ गोदाम में लगी आग, दो करोड़ का नुकसान– 20 मई काे गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित एक मकान में लगी आग, दो लाख से ज्यादा का नुकसान
– 7 जून को लाल बाबा फाउंड्री के केबल गोदाम में लगी आग– 10 जून को परसुडीह में कंप्यूटर सॉल्युशन की गोदाम में लगी आग
– 12 जून साकची में दो दुकान में लगी आगडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
