jamshedpur news : साउथ बिहार एक्सप्रेस में दो बार लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ट्रेन में बार-बार तकनीकी खराबी से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में

jamshedpur news : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टुनिया और मनोहरपुर स्टेशनों के बीच गुरुवार को आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण दो बार आग लगने की घटना हुई. पहली घटना टुनिया और गोइलकेरा के बीच जनरल कोच के पहियों में आग लगने से हुई. धुआं उठता देख चालक ने ट्रेन रोक दी और रेलकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई. इस दौरान यात्री घबराकर कोच से उतर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. करीब 35 किलोमीटर के भीतर मनोहरपुर से पहले दूसरी बार एक अन्य जनरल कोच में भी यही समस्या हुई. ट्रेन रोककर आग पर फिर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. बार बार हो रही इस तकनीकी खराबी ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं. ट्रेन की लेट लतीफी के साथ साथ भीषण गर्मी के बीच इस तरह की घटनाओं से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर नाराजगी जताई और ट्रेनों के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >