Jamshedpur News: टीएमएच में डॉक्टर के कमरे में लगी आग, मची अफरातफरी, देखें VIDEO

जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में मंगलवार शाम को वार्ड 8A से सटे एक डॉक्टर के कमरे में आग लग गई. आग लगने से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

जमशेदपुर, अशोक झा : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के सबसे प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में होली के दिन आग लग गई. आग लगने की वजह से अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई.

शाम 6 बजे टीएमएच के वार्ड 8A से सटे डॉक्टर के चैंबर में लगी आग

घटना जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हुई. बताया गया है कि मंगलवार (26 मार्च) की शाम को करीब 6 बजे टीएमएच के वार्ड 8A से सटे एक डॉक्टर के कमरे में आग लग गई.

दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया

दमकलकर्मी तुरंत वहां पहुंचे और आग पर थोड़ी ही देर में नियंत्रण पा लिया गया. सुरक्षा के उपाय के तौर पर वार्ड 8A और 8B से मरीजों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया.

स्थिति नियंत्रण में है. एक कॉर्पोरेट समूह के रूप में हम सभी हितधारकों की भलाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

टाटा स्टील

आग लगने के कारण नहीं हुई कोई जनहानि

डॉक्टर के चैंबर में लगी आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. टाटा स्टील की ओर से यह भी कहा गया है कि न ही इस घटना से संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा है. किसी मरीज को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.

Also Read : कोल्हान की लाइफलाइन ‘टीएमएच’ में 30 दिनों में 25 बच्चों की मौत, तीन माह से लेकर 15 साल तक के बच्चे हैं शामिल

आग लगने के कारणों की चल रही विस्तृत जांच

टाटा समूह की ओर से बताया गया है कि प्रारंभिक दृष्टि से इसका कारण डॉक्टर के कमरे के एसी में शॉर्ट सर्किट का होना लगता है. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसकी विस्तृत जांच चल रही है.

टाटा स्टील की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति

टाटा स्टील की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है. एक कॉर्पोरेट समूह के रूप में हम सभी हितधारकों की भलाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

Also Read : TMH में हुई मौत के मामले में झारखंड सरकार ने सिविल सर्जन से मांगी रिपोर्ट, इन बिंदुओं पर होगी जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >