बागबेड़ा : स्क्रैप टाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Jamshedpur news.

बागबेड़ा रोड नंबर 6 स्थित स्क्रैप टाल में शुक्रवार की रात आग लग गयी. आग लगने से अफरा- तफरी मच गयी. स्क्रैप टाल में कागज और कार्टून थे. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की एक दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उक्त स्क्रैप टाल बागबेड़ा कॉलोनी निवासी राजू शर्मा का है. आग लगने से स्क्रैप टाल के बगल में रामाशीष शर्मा के निर्माणाधीन भवन में भी आग लग गयी थी. राजू शर्मा के अनुसार चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि स्क्रैप टाल आवास बोर्ड की जमीन पर बनाया गया है. आग लगने की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राजकमल यादव और कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने फायर ब्रिगेट और पुलिस को सूचित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >