टिस्को मिल्स सोसाइटी ने टीएसडीपीएल के दिवंगत सदस्य के परिजन को की आर्थिक मदद

एक लाख 85 हजार 30 रुपये का चेक उनके आवास में जाकर सौंपा

जमशेदपुर.

टिस्को मिल्स सोसाइटी ने टाटा स्टील की कंपनी टीएसडीपीएल में कार्यरत अपने दिवंगत सदस्य रंजन सिन्हा की पत्नी आभा सिन्हा को चैरिटी द्वारा कुल कलेक्ट राशि एक लाख 85 हजार 30 रुपये का चेक उनके आवास में जाकर सौंपा. घर का माहौल बहुत ही गमगीन हो गया. उनके अच्छे कार्यों की चर्चा की गयी और उनके बच्चों की अच्छे भविष्य की कामना की गयी. इस अवसर पर टीएसडीपीएल यूनियन के सचिव राजेश चक्रवर्ती, सहायक सचिव अनीस झा और सलाहकार रंजन मिश्रा एवं सोसाइटी के कमेटी मेंबर विपुल सिंह और विश्वजीत दत्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >