Jamshedpur News : मनीफीट में भैंस बांधने को लेकर मारपीट, दोनों पक्ष से चार लोग घायल

Jamshedpur News : टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार की सुबह भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया.

Jamshedpur News :

टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार की सुबह भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. इस घटना में एक पक्ष से कृष्णा यादव, उनका बेटा अंकुश कुमार और बेटी नेहा कुमारी घायल हो गयी. जबकि दूसरे पक्ष से सुमन गुप्ता घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर टेल्को थाना की पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराया. इसके बाद दोनों पक्ष इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल पहुंचे. घायल नेहा कुमारी के अनुसार उनलोगों ने घर के पास खाली स्थान पर भैंस बांधी थी. जिसे लेकर पड़ोस में रहने वाली सुमन गुप्ता गाली-गलौज करने लगी.

गाली देने से मना करने पर उनलोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसके अलावा डंडा और लोहे की रॉड से भी हमला किया. दूसरी ओर, सुमन गुप्ता ने कृष्णा यादव व उनके घरवालों पर मारपीट व पथराव का आरोप लगाया है. इस संबंध में दोनों पक्ष ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >