Jamshedpur News : जमशेदपुर में जल संकट से जंग : 2,680 चापाकलों को किया जायेगा दुरुस्त

Jamshedpur News : जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बढ़ती गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निकायों ने कमर कस ली है.

– जेएनएसी और मानगो निगम के साथ विभाग की साझा पहल, अब नहीं भटकना होगा पानी के लिए

– गोलमुरी, घाटशिला और बहरागोड़ा जैसे सघन आबादी वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता पर होगा कार्य, 420-420 चापाकल होंगे ठीक

Jamshedpur News :

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बढ़ती गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निकायों ने कमर कस ली है. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2,680 चापाकलों की साधारण मरम्मत का लक्ष्य रखा गया है. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (अवधि मई 2026 से जनवरी 2027) में जिले के आठ प्रमुख क्षेत्रों में मरम्मत कार्य किया जायेगा. वहीं, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अपने स्तर पर खराब चापाकलों को दुरुस्त करने में जुटे हैं.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अनुसार गोलमुरी सह जुगसलाई, घाटशिला, चाकुलिया और बहरागोड़ा ब्लॉक में 420-420 चापाकलों की मरम्मत की जायेगी. इन क्षेत्रों में आबादी के घनत्व को देखते हुए अधिक संख्या में चापाकलों को चालू स्थिति में लाने की योजना है. वहीं अन्य चार ब्लॉकों मुसाबनी, डूमरिया, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा के लिए 220-220 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विभाग का प्रयास है कि मई 2026 से जनवरी 2027 की अवधि के दौरान इन सभी क्षेत्रों में चापाकल चालू रहे, ताकि पानी के लिए भटकना न पड़े.

मानगो : भीषण गर्मी में चापाकलों की मरम्मत को लेकर रेस हुए नगर निकाय

मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 168 चापाकल हैं. मरम्मत के लिए अब तक एजेंसी बहाल नहीं होने से कामकाज पर आंशिक असर पड़ा है, लेकिन निगम प्रशासन अपने स्तर पर मरम्मत कार्य चला रहा है. संभावना है कि इसी माह एजेंसी का चयन पूरा हो जायेगा. इसके बाद मरम्मत कार्य में और तेजी आयेगी. वर्तमान में जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक किल्लत है, वहां टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.

सुकना बस्ती में बदला गया डीप बोरिंग का मोटररविवार को मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 9, सुकना बस्ती में खराब पड़े डीप बोरिंग की मरम्मत की गयी. वार्ड पार्षद राजेश सिंह ने मोटर जलने की शिकायत अधिकारियों से की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम ने नया मोटर लगवाया, जिससे 1000 से अधिक लोगों को राहत मिली है.

जेएनएसी : 48 घंटे में शिकायत दूर करने का लक्ष्य

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अंतर्गत कुल 650 चापाकल हैं. जेएनएसी का दावा है कि किसी भी चापाकल के खराब होने की सूचना मिलने पर 24 से 48 घंटे के भीतर टीम भेजकर उसे दुरुस्त किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >