टीएमएच में इलाज के दौरान मौत, टक्कर मारने वाले की पुलिस लगा रही पता फोटो है वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो थाना अंतर्गत महिंद्रा शोरूम के पास दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल एमजीएम अस्पताल की क्लर्क पिंकी कुमारी की टीएमएच में इलाज के दौरान बुधवार तड़के मौत हो गयी. डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने पर घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल था. जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह टीएमएच पहुंचे और घरवालों को सांत्वना दी. मृतका की बहन रिंकी कुमारी ने मानगो थाना में तेजी व लापरवाही से धक्का मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. रिंकी कुमारी के अनुसार बहन ( पिंकी) अपने मंगेतर टेल्को निवासी आनंद कुमार के साथ शर्मा फर्नीचर जा रही थी. इसी दौरान महिंद्रा शोरूम के पास टेंपो ने धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. पुलिस घटनास्थल के आस पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ताकि टेंपो व उसके चालक का पता लगाया जा सके. शव को टीएमएच के शीतगृत में रखा गया है. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. धक्का मारने वाले टेंपो का पता लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
