Fedration cup volleyball ravi and devashish : फेडरेशन कप में खेलेंगे शहर के रवि व देवाशीष

जमशेदपुर. 37वीं फेडरेशन कप पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 3-8 फरवरी तक किया जायेगा.

जमशेदपुर. 37वीं फेडरेशन कप पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 3-8 फरवरी तक किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए घोषित झारखंड टीम में जमशेदपुर के दो युवा खिलाड़ी रवि सिंह व देवाशीष का नाम शामिल है. केपीएस मानगो के रवि सिंह व देवाशीष प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए एक फरवरी को रायपुर के लिए रवाना होंगे. दोनों खिलाड़ी को जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी. रवि सेंटर ब्लॉकर व देवाशीष काउंट अटैकर के पोजिशन पर खेलते हैं. दोनों खिलाड़ी से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. हाल ही में वारणसी में संपन्न हुए 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी. इस आधार पर टीम ने फेडरेशन कप के लिए पात्रता हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >