Father and son both played at jsca league : एक साथ मैदान पर उतरी बाप और बेटे की जोड़ी, बैटिंग, बॉलिंग व फील्डिंग में दिखाया दम

जमशेदपुर. आप ने यह देखा होगा की किसी देश के लिए या फिर किसी टीम के लिए दो सगे भाई एक साथ मैदान में खेलते हुए नजर आते हैं.

जमशेदपुर. आप ने यह देखा होगा की किसी देश के लिए या फिर किसी टीम के लिए दो सगे भाई एक साथ मैदान में खेलते हुए नजर आते हैं. लेकिन, बाप और बेटे की जोड़ी कम ही एक साथ मैदान में दिखती है. क्रिकेट के मैदान पर वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल और उनके पुत्र तेगनारायण चंद्रपाल एक साथ वेस्टइंडीज के घरेलू लीग में खेल चुके हैं. भारत के लाला अमरनाथ अपने पुत्र सुनिंदर अमरनाथ के साथ मैदान पर उतर चुके हैं. वर्तमान समय की बात की जाये तो, अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मो नबी और उनके पुत्र हसन ईसाखिल एक साथ बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं. ठीक इसी तरह का नजारा सोमवार को को-ऑपरेटिव मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन लीग में देखने को मिला. डायमंड क्रिकेट क्लब व एल टाउन के बीच हुए इस मैच में पिता नीरज सिंह व पुत्र विराट सिंह की जोड़ी ने सबों का ध्यान अपनी ओर खींचा. डायमंड की टीम में शामिल इस बाप बेटे की जोड़ी ने एक साथ बल्लेबाजी भी की. 12 वर्षीय विराट ने 34 व 44 वर्षीय पिता नीरज सिंह ने एक रन बनाए. लंबे समय तक दोनों ने मैदान पर फील्डिंग भी की. सिदगोड़ा के रहने वाले विराट बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी आथ आजमाए. तारापोर के सातवीं कक्षा के छात्र विराट को बचपन से उनके पिता नीरज सिंह ट्रेनिंग दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >