परिवार ससुराल गया, दो घंटे बाद लौटे तो घर का ताला टूटा मिला, अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लाखों की चोरी हुई. परिवार के घर से बाहर जाते ही चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. परिवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां गया था, लेकिन जब कुछ घंटे बाद वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए. चोर घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो चुके थे.

दोपहर तीन से पांच बजे के बीच हुई चोरी

घटना छोटा गोविंदपुर गदरा स्थित गोकुल नगर की है. पीड़ित राजा शर्मा ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को उनकी सास की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी. इसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल चले गए थे.

लौटे तो टूटा मिला घर का ताला

करीब पांच बजे जब राजा शर्मा वापस अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रुपये की चोरी कर ली है.

करीब आठ लाख के गहने और 60 हजार रुपये नकद गायब

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब आठ लाख रुपये के गहने और 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर के किसी अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया और सिर्फ लॉकर को निशाना बनाया.

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन अब तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इलाके में दहशत, जल्द खुलासे की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. चोरी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >