Jamshedpur News : अविनाश को रातभर नदी और आसपास खोजते रहे घरवाले, वह किराये के कमरे में आराम से सोता रहा

Jamshedpur News : परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी अविनाश कुमार की तलाश में उसके घरवाले रातभर साकची, कपाली और सोनारी क्षेत्र के अलावा नदी के आसपास भटकते रहे.

मंगलवार की रात स्कूटी और मोबाइल डोबो पुल पर लावारिस हालत में मिली थी

साकची गुरुद्वारा बस्ती में अलग से ले रखा था किराये का घर

Jamshedpur News :

परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी अविनाश कुमार की तलाश में उसके घरवाले रातभर साकची, कपाली और सोनारी क्षेत्र के अलावा नदी के आसपास भटकते रहे. वहीं अविनाश साकची गुरुद्वारा बस्ती में स्थित अपने किराये के मकान में आराम से सोता रहा. बुधवार की सुबह परिजन अविनाश की तस्वीर हाथ में लेकर साकची में उसे ढूंढ रहे थे. इसी बीच किसी ने बताया कि वह गुरुद्वारा बस्ती में रहता है. जिसके बाद परिजन गुरुद्वारा बस्ती पहुंचे, तो वह कमरे में नहीं मिला. हालांकि कुछ देर बाद करीब आठ बजे वह कमरे में लौटा. अविनाश को सही सलामत देख घरवालों ने राहत की सांस ली.

परिजनों के अनुसार पत्नी से विवाद होने से अविनाश काफी डिप्रेशन में था. मंगलवार को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था. जिसके बाद वह स्कूटी से डोबो पुल पहुंचा और वहां स्कूटी व मोबाइल छोड़ कर टेंपो से साकची लौट गया. जिसके बाद रात एक बजे कमरे में आकर सो गया. मालूम हो कि मंगलवार की देर रात अविनाश की स्कूटी और मोबाइल लावारिश हालत में डोबो पुल पर मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >