Ex footballer K ramna rao pass away : शहर के पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर रमना राव का निधन

जमशेदपुर. शहर के पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर के रमना राव (74) का सोमवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे.

जमशेदपुर. शहर के पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर के रमना राव (74) का सोमवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. रमना राव का अंतिम संस्कार मंगलवार को पार्वती घाट पर सुबह ग्यारह बजे किया जायेगा. अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान फॉर्म एरिया कदमा से निकलेगा. रमना राव अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी छोड़कर गये हैं. आंध्रा स्पोर्टिंग क्लब से अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत करने वाले रमना राव ने टाटा स्टील, बिहार व जेएसए के लिए लगभग 20 वर्षों तक अपना योगदान दिया. फॉरवर्ड में खेलने वाले रमना राव अपने शानदार स्किल के लिए जाने जाते हैं. उनके निधन पर जेएसए के पदाधिकारी व सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >