कोल्हान में 953 जगहों पर छापेमारी, 96 उपभोक्ता पर बिजली चोरी का केस दर्ज

कोल्हान में 953 जगहों पर छापेमारी, 96 उपभोक्ता पर बिजली चोरी का केस दर्ज

96 उपभोक्ताओं पर 15.93 लाख रुपये जुर्माना, 96 उपभोक्ताओं के घरों-प्रतिष्ठानों का ऑन स्पॉट कनेक्शन भी काटने की हुई कार्रवाई

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

बिजली विभाग का बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान शनिवार को चलाया गया. शनिवार को बिजली चोरी की संभावित कुल 953 जगहों पर छापेमारी कर 96 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा. उनके प्रतिष्ठान से बिजली चोरी में इस्तेमाल की गयी तार, बंद मीटर आदि को जब्त करने की कार्रवाई की गयी. 96उपभोक्ताओं के खिलाफ नजदीक के थाना में नामजद केस दर्ज करते हुए उनपर 15.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और मौके पर ही सभी 96 उपभोक्ताओं के उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी. इधर, जमशेदपुर एरिया बोर्ड के बिजली जीएम अजित कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ हुई कार्रवाई एक नजर में

जमशेदपुर: 86 जगह छापेमारी, 14 केस, ₹4.73 लाख जुर्माना

आदित्यपुर: 140 जगह, 11 केस, ₹2.12 लाख जुर्मानाघाटशिला: 130 जगह, 19केस, ₹1.59 लाख जुर्मानामानगो: 096 जगह, 10 केस, ₹1.11 लाख जुर्मानाचाईबासा: 246 जगह, 17 केस, ₹3.45 लाख जुर्मानाचक्रधरपुर: 070 जगह,09 केस, ₹ 1.08 लाख जुर्मानासरायकेला: 185 जगह, 16 केस, ₹1.82 लाख जुर्मानाकुल 953 जगह 96 केस,₹15.93 लाख जुर्माना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR ANAND

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >